देवघर जिले को मिलेगा 6500 क्विंटल बीज : कृषि मंत्री
देवघर: देर शाम कृषि व गन्ना विकास मंत्री रंधीर सिंह देवघर परिसदन पहुंचे. यहां उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारियों से मिल कर कृषि से संबंधित मामलों में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिये. इस क्रम में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कोडरमा से विकास रथ गुरुवार की सुबह जिले के सारठ […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 4, 2015 10:35 AM
देवघर: देर शाम कृषि व गन्ना विकास मंत्री रंधीर सिंह देवघर परिसदन पहुंचे. यहां उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारियों से मिल कर कृषि से संबंधित मामलों में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिये. इस क्रम में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कोडरमा से विकास रथ गुरुवार की सुबह जिले के सारठ प्रखंड पहुंचेगा.
...
जहां से संताल परगना के सभी जिलों के लिए रवाना किया जायेगा. मंत्री ने कहा राज्य गठन के 14 वर्षो बाद पहली बार ऐसा वक्त आया है.
जब रोहण नक्षत्र में राज्य के किसानों को धान के बीज मिलेंगे. इसमें सिर्फ देवघर जिले में नेशनल शीड कॉरपोरेशन से 6500 क्विंटल बीज आयेगा. फिलहाल जिले में अब तक 61 क्विंटल बीज पहुंच चुका है. इससे पूर्व किसान हित में रघुवर सरकार ने फैसला लेते हुए ओला वृष्टि में बर्बाद हुए फसल के लिए किसानों को मुआवजा प्रदान कर चुकी है.
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 11:05 PM
January 15, 2026 10:36 PM
January 15, 2026 9:49 PM
January 15, 2026 9:10 PM
January 15, 2026 8:52 PM
January 15, 2026 7:45 PM
January 15, 2026 7:35 PM
January 15, 2026 7:14 PM
January 14, 2026 9:17 PM
January 14, 2026 9:11 PM
