श्रीकांत जायसवाल अध्यक्ष व नितेश कुमार बने सचिव

देवघर: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रखंडस्तरीय चुनाव आरमित्र +2 स्कूल में हुआ. सर्वसम्मति से आरमित्र +2 स्कूल के सहायक शिक्षक श्रीकांत जायसवाल अध्यक्ष एवं गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक नितेश कुमार सचिव चुने गये. उपाध्यक्ष पद के लिए उवि राम मंदिर के सहायक शिक्षक सुमित कुमार सिन्हा व आरमित्र +2 स्कूल […]

देवघर: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रखंडस्तरीय चुनाव आरमित्र +2 स्कूल में हुआ. सर्वसम्मति से आरमित्र +2 स्कूल के सहायक शिक्षक श्रीकांत जायसवाल अध्यक्ष एवं गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक नितेश कुमार सचिव चुने गये.

उपाध्यक्ष पद के लिए उवि राम मंदिर के सहायक शिक्षक सुमित कुमार सिन्हा व आरमित्र +2 स्कूल के सहायक शिक्षक शंकर प्रसाद यादव चुने गये.

संयुक्त सचिव संत मेरी स्कूल देवघर के सहायक शिक्षक दिलीप प्रसाद चौधरी व आरमित्र +2 स्कूल के सरफूद्दीन अंसारी चुने गये. कोषाध्यक्ष आरएल सर्राफ हाइस्कूल के नरेश यादव चुने गये. अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विद्योत्तमा कुमारी, अनुमंडल पार्षद सदस्य के रूप में दिनेश, सरोज चौधरी, रूपेश कुमार, गौतम कुमार, अजीत गुप्ता, देवीलाल मरांडी, अंबुज कुमार मिश्र, सुशील यादव, बिंदेश्वर झा, विशु किरण, विनोद, जिला पार्षद सदस्य के रूप में असीम कुमार विश्वास, मुरलीधर झा, पंचानंद पड़वे, अरुण झा, अनूप तिवारी व मोहन साह एवं राज्य पार्षद सदस्य के रूप में सीता राम यादव, अजय कुमार सिंह व श्यामाकांत राजहंस चुने गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएल सर्राफ उवि के प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद साह ने किया. चुनाव में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य पर्यवेक्षक के रूप में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >