Deoghar News : देवघर में बंगाल के रास्ते प्रवेश हुआ मानसून, आज 28 एमएम बारिश का अनुमान

मंगलवार को देवघर में बंगाल के रास्ते मानसून प्रवेश हुआ है. इसके साथ ही सुबह 6:00 बजे से ही देवघर में बारिश शुरू हुई. दिनभर आसमान में बादल छाये रहे.

संवाददाता, देवघर : मंगलवार को देवघर में बंगाल के रास्ते मानसून प्रवेश हुआ है. इसके साथ ही सुबह 6:00 बजे से ही देवघर में बारिश शुरू हुई. दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई और शाम 8:00 बजे से देर रात तक बारिश होती रही. पहली मानसून की बारिश में लोगों ने भी खूब आनंद उठाया. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पूरे जिले में 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. इस बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. देवघर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को हवा के साथ तेज बारिश होगी. इस दौरान 28 एमएम वर्षा का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने 18 जून को दुमका और जामताड़ा में रेड अलर्ट और देवघर में येलो अलर्ट जारी किया है. इस बारिश के तापमान में भी तेजी से गिरावट आने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री का अनुमान लगाया गया है. कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक साउन चक्रवर्ती ने बताया कि पूरे झारखंड में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर चुका है. अगले 21 जून तक प्रतिदिन बारिश का अनुमान है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट रहेगी. उन्होंने बताया कि किसान इस बारिश का फायदा उठा सकते हैं. समय पर धान का बिचड़ा डालकर खेती की शुरुआत कर सकते हैं. इस वर्ष समय पर मानसून आने से पैदावार भी बढ़ाने की उम्मीद है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >