मधुपुर . अनुमंडलीय अस्पताल व भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, बीडीओ अजय कुमार दास, नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू व अस्पताल उपाधीक्षक मो. शाहिद के द्वारा किया गया. शिविर में कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. रक्तदान किसी के लिए वरदान साबित हो सकता है. उन्होंने सभी से अपील कर कहा कि इंसानियत के लिए जागरूक हो, ओर बढ़-चढ़ कर रक्तदान करें. कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपातकाल में जरूरतमंदों की मदद की जा सके. अनुमंडल की ओर से डोनर्स को सर्टिफिकेट भी दिया गया. मौके पर सोसायटी के चेयरमैन अरुण गुटगुटिया, सचिव महेंद्र घोष, अरविन्द कुमार, काली प्रसाद झा, कुंदन भगत, पंकज पीयूष, निरंजन यादव, नाजिर बालक सोरेन, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार भगत, शशांक चंद्रा हांसदा, एलटी दिनेश कुमार, आंनद कुमार, पूर्णिमा कुमारी, वरुण कुमार वर्मा, तहसीन खान, राजेंद्र प्रसाद साव आदि मौजूद थे.
Deoghar news : अस्पताल में लगाया गया रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त का संग्रह
अनुमंडलीय अस्पताल व भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन कार्यपालक दंडाधिकारी, बीडीओ व नगर प्रशासक ने किया.
