करमाटांड़ की बच्ची भटक कर पहुंची देवघर
नगर पुलिस ने सुपुर्द किया चाइल्ड-लाइन कोदेवघर. जामताड़ा जिलांतर्गत करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जेरीडीह गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालिका भटक कर शुक्रवार को देवघर पहुंच गयी. यहां थाना के पास वह भटक रही थी कि एक महिला पुलिसकर्मी की नजर उस पर गयी. बच्ची को नगर थाना लाया गया. पूछने पर उसने अपना नाम […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 14, 2014 9:03 PM
नगर पुलिस ने सुपुर्द किया चाइल्ड-लाइन कोदेवघर. जामताड़ा जिलांतर्गत करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जेरीडीह गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालिका भटक कर शुक्रवार को देवघर पहुंच गयी. यहां थाना के पास वह भटक रही थी कि एक महिला पुलिसकर्मी की नजर उस पर गयी. बच्ची को नगर थाना लाया गया. पूछने पर उसने अपना नाम सोनिया कुमारी पिता हेलु राय बताया. नगर पुलिस ने तत्काल चाइल्ड लाइन को फोन कर इसकी सूचना दी. चाइल्ड लाइन के कर्मी महिला प्रतिनिधि के साथ पहुंचे और सोनिया को अपने साथ ले गये. चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि ने बताया कि बालिका को परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 11:05 PM
January 15, 2026 10:36 PM
January 15, 2026 9:49 PM
January 15, 2026 9:10 PM
January 15, 2026 8:52 PM
January 15, 2026 7:45 PM
January 15, 2026 7:35 PM
January 15, 2026 7:14 PM
January 14, 2026 9:17 PM
January 14, 2026 9:11 PM
