जिले में बालू का उपयोग करने वाली सभी कंस्ट्रक्शन कंपनियों से लिया जायेगा चालान

देवघर : गिरिडीह खनन विभाग के फर्जी चालान पर देवघर की नदियों से बालू उठाव करने के अवैध कारोबार पर खनन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. खनन पदाधिकारी द्वारा कुंडा थाना क्षेत्र के तेतरिया के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी से गिरिडीह का बालू चालान जब्त किये जाने के बाद अब जिले भर में […]

देवघर : गिरिडीह खनन विभाग के फर्जी चालान पर देवघर की नदियों से बालू उठाव करने के अवैध कारोबार पर खनन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. खनन पदाधिकारी द्वारा कुंडा थाना क्षेत्र के तेतरिया के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी से गिरिडीह का बालू चालान जब्त किये जाने के बाद अब जिले भर में सरकारी प्राजेक्ट में काम करने वाली सभी कंस्ट्रक्शन कंपनियों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

सरकारी प्रोजेक्ट में काम करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा स्टॉक व प्रयोग किये गये बालू का चालान नोटिस भेजकर मांगा जायेगा. खनन पदाधिकारी ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी बालू कहां का प्रयोग कर रहे हैं व चालान किस जिले का जमा हो रहा है, इसकी विस्तार से जांच होगी. जांच में ही फर्जीवाड़ा पकड़ में आयेगा.

मधुपुर के किस बालू कारोबारी द्वारा फर्जी चालान कंपनियों को दिया गया है, इसकी पहचान भी होगी. मालूम हो कि देवघर के अलावा सारठ, मधुपुर व देवीपुर में बड़े सरकारी प्रोजेक्ट में काम करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनियों को फर्जी चालान पर देवघर के अजय नदी व पतरो नदी का बालू मुहैया कराया जा रहा है.

सारठ में भी एक सरकारी प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर गिरिडीह का फर्जी चालान पर अजय नदी का बालू मुहैया कराया गया. सर्वाधिक बालू अजय नदी के खिरौंदा घाट, ब्रहमपुरा घाट, दोरही घाट, बिरनियां घाट से खपाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >