20 दिसंबर को होगा समापन समारोह
देवघर : मिथिला महिला मंच की अोर से श्रीकांत रोड स्थित बेलाबगान मुहल्ले के बचपन प्ले स्कूल परिसर में चार दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता का दूसरा दिन था. पहले दिन के मुकाबले बुधवार को सुबह से परिसर में काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे पेटिंग की बारिकी को सीखने पहुंचे थे. जबकि जानी-मानी मिथिला पेंटिंग आर्टिस्ट पुनीता मिश्रा ने सभी को मिथिला पेंटिंग से रूबरू कराया.
मिथिला पेंटिंग की कलाकार श्रीमती मिश्रा ने बताया कि दरअसल यह पेंटिंग वर्कशॉप है, जो 17 से 20 दिसंबर तक चलेगा. लोगों में मिथिला पेंटिंग के प्रति जागरूकता लाने के इरादे से मिथिला महिला मंच की ओर से यह नि:शुल्क आयोजन किया गया है. इसमें पेपर आर्ट, कपड़ों पर, बॉस पर और स्टोन पर चित्रकारी सिखायी जा रही है. वर्कशॉप के अंतिम दिन शुक्रवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया है.
उस दिन सर्वश्रेष्ठ आठ प्रतिभागियों को अलग-अलग विधाओं के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने व उसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों में- किरणबाला झा, चेतना भारती, रूपाश्री, मिथिला मंच की गुड्डी झा, रचना मिश्रा,पापिया, आर्या शुक्ला, ऋचा, रिया झा, अनुभा ,प्रबुध्य प्रख्या दास आदि शामिल हैं.
