मोहनपुर में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में छात्रा के दादा ने मोहनपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया है कि शनिवार को आरमित्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपनी पोती को लेकर वापस घर लौट […]

मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में छात्रा के दादा ने मोहनपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया है कि शनिवार को आरमित्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपनी पोती को लेकर वापस घर लौट रहे थे.

इस क्रम में मोहनपुर बाजार में कुंडा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ा गांव निवासी राजमिस्त्री लालू राउत से मुलाकात हुई. उन्होंने मुझे कहा कि हम भी आपके गांव ही जा रहे हैं. अपनी पोती को मेरे बाइक से भेज दीजिए, हम घर पहुंचा देंगे. उससे कुछ दिन पहले मेरे राशन के दुकान में खरीददारी करने के दौरान पहचान हुई थी.

उसके विश्वास पर अपनी पोती को उसके साथ घर भेज दिये. वहीं घर आने पर पोती के नहीं पहुंचने की जानकारी मिली. घरवाले से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने घर नहीं पहुंचाया. इसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला. इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त व्यक्ति ने गलत नियत से मेरी पोती का अपहरण कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >