देवघर : आदर्श खवाड़े हत्याकांड में नगर पुलिस की टीम ने बिहार के बांका व पश्चिम बंगाल के हावड़ा सहित कोलकाता के न्यू टाउन में छापेमारी की. छापेमारी में आदर्श खवाड़े हत्याकांड में नाम आये आरोपित शिवगंगा लेन निवासी आदर्श झा सहित शिक्षा सभा चौक निवासी अभय गिरी उर्फ अभय झा, बमबम बाबा कुटिया निवासी निर्मल सिंह उर्फ निर्मल राय व हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी बजरंगी राउत की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. किंतु बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के जेठोर जमुआ गांव में शरण देने वाले गृहस्वामी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया.
बांका में आरोपितों को आश्रय देने वाला मकान मालिक गिरफ्तार
देवघर : आदर्श खवाड़े हत्याकांड में नगर पुलिस की टीम ने बिहार के बांका व पश्चिम बंगाल के हावड़ा सहित कोलकाता के न्यू टाउन में छापेमारी की. छापेमारी में आदर्श खवाड़े हत्याकांड में नाम आये आरोपित शिवगंगा लेन निवासी आदर्श झा सहित शिक्षा सभा चौक निवासी अभय गिरी उर्फ अभय झा, बमबम बाबा कुटिया निवासी […]

प्रकाश को छापेमारी टीम देवघर ले आयी है. यहां आदर्श खवाड़े हत्याकांड के आइओ एसआइ अविनाश गौतम की शिकायत पर प्रकाश के खिलाफ भादवि की धारा 212 के तहत नगर थाने में एफआइआर भी दर्ज किया गया है.
जिक्र है कि उपरोक्त सभी हत्या आरोपितों को वे संरक्षण दिये थे और छापेमारी टीम के पहुंचने के पूर्व घर से कहीं भेज दिये. मामला दर्ज कर नगर पुलिस प्रकाश को जेल भेजने की तैयारी में है. वहीं इन आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस के पहुंचने के पहले ही सभी आरोपित कोलकाता से भी भागे
नगर थाने की छापेमारी टीम लगातार आदर्श झा सहित उसके साथियों का पीछा कर रही थी. बांका में छापेमारी करने पहुंची ही थी कि उसके पूर्व ही सभी आरोपित कोलकाता के लिये बस पकड़ चुके थे. इसके बाद पुलिस पीछा करते-करते कोलकाता भी पहुंची.
पहले पुलिस को आदर्श, अभय, निर्मल व बजरंगी के हावड़ा में ठहरने की सूचना थी. उस ठिकाने पर जब तक पुलिस पहुंची, उसके पूर्व ही वे सभी न्यू टाउन थाना क्षेत्र में चले गये. वहां देवघर का ही एक युवक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, उसी से मिलने आदर्श समेत सभी पहुंचे थे. किंतु वहां से भी पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही सभी निकल गये.
पुलिस को पूछताछ में उक्त युवक से पता चला कि आदर्श सहित उसके सभी साथी कोलकाता से जमशेदपुर के लिये निकल चुके हैं. छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह के अलावे एसआइ अविनाश गौतम, एएसआइ बीके मंडल, मदन चौधरी, प्रमोद कुमार के अलावे सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.