धूप में भी कांवरियों का उत्साह नहीं हुआ कम, बस बोल बम-बोल बम

देवघर : तीसरी सोमवारी को लेकर कांवरिया पथ की रौनक बढ़ने लगी है. कांवरिया पथ की सफाई से लेकर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. शनिवार को धूप में भी कांवरियों का उत्साह कम नहीं रहा. कड़ी धूप में कांवरिये बोल-बम के जयकारे के साथ बाबा नगरी की ओर बढ़ते गये. भक्तों की आस्था शनिवार […]

देवघर : तीसरी सोमवारी को लेकर कांवरिया पथ की रौनक बढ़ने लगी है. कांवरिया पथ की सफाई से लेकर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. शनिवार को धूप में भी कांवरियों का उत्साह कम नहीं रहा. कड़ी धूप में कांवरिये बोल-बम के जयकारे के साथ बाबा नगरी की ओर बढ़ते गये. भक्तों की आस्था शनिवार देखते ही बन रही थी.

छोटे बच्चे भी बगैर थके-हारे अपने परिजनों के साथ बाबा नगरी की ओर बढ़ते जा रहे थे. हालांकि शनिवार को इंद्र वर्षा से कांवरियों को राहत मिल रही थी.
सुरक्षा-व्यवस्था के लिए एटीएस की टीम पिछले दो दिनों से खिजुरिया से दुम्मा तक मार्च कर रही है. दुम्मा में शनिवार को टीम काफी देर तक रुकी. कांवरिये यात्रा के दौरान कई शिविरों में शनिवार को दोपहर में विश्राम भी करते नजर आये व शाम ढलने के बाद अपनी यात्रा शुरू की. बिहार के लक्खीसराय जिले के कई दंडी बम भी दंड देते बाबाधाम पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >