तीन किमी लंबी कतार, एक लाख से अधिक जलार्पण

श्रावणी मेला का नौवां दिन. देर रात तिवारी चौक से आगे तक पहुंची कांवरियों की लाइन देवघर : गुरुवार को बाबा मंदिर में अहले सुबह पट खुलने के साथ ही काफी भीड़ देखी गयी. हर दिन की तरह बाबा मंदिर का पट खुलने के साथ ही कांचा जल पूजा के बाद सरदारी पूजा संपन्न होते […]

श्रावणी मेला का नौवां दिन. देर रात तिवारी चौक से आगे तक पहुंची कांवरियों की लाइन

देवघर : गुरुवार को बाबा मंदिर में अहले सुबह पट खुलने के साथ ही काफी भीड़ देखी गयी. हर दिन की तरह बाबा मंदिर का पट खुलने के साथ ही कांचा जल पूजा के बाद सरदारी पूजा संपन्न होते ही कांवरियों का जलार्पण प्रारंभ कराया गया. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुबह से ही एसडीएम विशाल सागर बाबा मंदिर के निकास द्वार पर तैनात रहे. पट खुलने के पूर्व कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज के आगे तक पहुंच गयी थी. जलार्पण प्रारंभ होने के तीन घंटे बाद ही कतार सिमट कर जलसार चिल्ड्रेन पार्क तक पहुंच गयी.

पट बंद होने तक इसी जगह से कतार का संचालन जारी रहा. मंदिर का पट बंद होने तक एक लाख से अधिक कांवरियों ने जलार्पण कर मंगलकामना की. वहीं शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से करीब 3700 कांवरियों ने जलार्पण किया. वहीं सुबह से ही मंदिर से लेकर रूट लाइन की व्यवस्था पर नजर बनाये रखने के लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा स्वयं बाबा मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में लगातार नजर बनाये हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >