सात दिन में 8.55 लाख भक्तों ने किया जलार्पण

साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में डीसी ने दी जानकारी 16277 श्रद्धालुओं ने की शीघ्रदर्शनम से बाबा की पूजा-अर्चना देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2019 के पहले सप्ताह (17 से 23 जुलाई) में 8,55,914 कांवरियों ने जलाभिषेक किया. जलाभिषेक करने वाले कांवरियों में 5,90,581 पुरुष, 2,31,097 महिला व 34,236 बच्चे कांवरिये हैं. बाबा मंदिर को नकद आय के […]

साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में डीसी ने दी जानकारी

16277 श्रद्धालुओं ने की शीघ्रदर्शनम से बाबा की पूजा-अर्चना

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2019 के पहले सप्ताह (17 से 23 जुलाई) में 8,55,914 कांवरियों ने जलाभिषेक किया. जलाभिषेक करने वाले कांवरियों में 5,90,581 पुरुष, 2,31,097 महिला व 34,236 बच्चे कांवरिये हैं. बाबा मंदिर को नकद आय के रूप में 99,12,829 रुपये आय हुई है. शीघ्र दर्शनम से कुल 81,38,500 रुपये की आय हुई है.

इसमें 60 फीसदी 48,83,100 रुपये बाबा मंदिर को प्राप्त हुआ है. यह जानकारी श्रावणी मेला को लेकर बुधवार को आयोजित साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसी ने दी. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम में आयोजित की गयी थी. डीसी ने कहा कि शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 16,277 श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा अर्चना की. कोठिया स्थित दो टेंट सिटी में पिछले सात दिनों में 70,149 श्रद्धालुओं ने आराम किया है.

डीसी ने कहा कि श्रावणी मेला में देवघर आये श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर से पांच ग्राम का एक सोने का सिक्का, दो ग्राम के छह सोने के सिक्के, 10 ग्राम के 374 चांदी के सिक्के व पांच ग्राम के 309 चांदी के सिक्के की खरीदारी की है. श्रावणी मेले में कांवरियों को देवघर से बासुकिनाथधाम तक के लिए नि:शुल्क बस सेवा दी जा रही है. 32 सीट वाली सात बसों का परिचालन किया जा रहा है. पहले आओ, पहले पाओ सेवा के आधार पर बसों का परिचालन जिला परिवहन कार्यालय से किया जा रहा है.

पेयजल विभाग द्वारा कांवरिया पथ में 194 शौचालय, नगर निगम में 144 शौचालय व 109 स्नानागार बनाये गये हैं. 15 प्याऊ, 92 जगह इंद्रवर्षा, 105 नलकूप व 54 जगह डस्टबीन लगाये गये हैं. देवघर में जलसंकट को देखते हुए बसुआडीह संप से प्रत्येक दूसरे व तीसरे दिन जलापूर्ति सुनिश्चित की गयी है. नगर निगम क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है. नो जोन में बांट कर साफ-सफाई की जा रही है. साफ-सफाई के लिए 1236 कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है.

स्ट्रीट लाइट से रोशनी का पुख्ता इंतजाम किया गया है. देवघर नगर निगम में 24 घंटे कंट्रोल रूम काम कर रहा है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 28 जगहों पर सूचना सह सेवा शिविर का आयोजन किया गया है. पिछले सात दिनों में 3576 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया. 7652 खोये-पाये कांवरियों का निबंधन किया गया है. मेला क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए 28 आउट डोर एलइडी लगाये गये हैं.

विधि व्यवस्था सुचारु, सात अपराधी पकड़े गये : चोरी, पॉकेटमारी व अन्य अपराध में अबतक सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है. धारा 109 के तहत तीन पर कार्रवाई की गयी है. चार लोगों की पॉकेटमारी हुई है. विद्युत विभाग ने की 10.76 लाख की वसूली: श्रावणी मेले में बिजली के अस्थायी कनेक्शन से पिछले सात दिनों में विद्युत विभाग को 10.76 लाख की आय हुई है.असहाय 47 कांवरियों को मिला रेलवे का पास : श्रावणी मेला में 47 कांवरियों को उनके गंतव्य तक लौटने के लिए रेलवे का पास दिया गया है. मौके पर डीपीआरओ रवि कुमार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >