देवघर : श्रावणी मेला की ड्यूटी पर गये एसआइ की हार्ट अटैक से मौत

देवघर : श्रावणी मेला ड्यूटी पर देवघर आये पहाड़िया बटालियन (आइआरबी) दुमका में कार्यरत एसआइ रुदल सिंह की शनिवार सुबह मौत हो गयी. रुदल सिंह 10 जुलाई को महिला बटालियन साथ लेकर सावन ड्यूटी में देवघर आये थे. अचानक सुबह में उसकी तबीयत बिगड़ी और आवासन स्थल डढ़वा नदी के समीप बेलाबगान में वह गिर […]

देवघर : श्रावणी मेला ड्यूटी पर देवघर आये पहाड़िया बटालियन (आइआरबी) दुमका में कार्यरत एसआइ रुदल सिंह की शनिवार सुबह मौत हो गयी. रुदल सिंह 10 जुलाई को महिला बटालियन साथ लेकर सावन ड्यूटी में देवघर आये थे.

अचानक सुबह में उसकी तबीयत बिगड़ी और आवासन स्थल डढ़वा नदी के समीप बेलाबगान में वह गिर कर बेहोश हो गये. मौके पर मौजूद महिला जवानों ने उन्हें ऑटो से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि उनका परिवार धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के केंदुआ में घर बना कर रहता है.

मूलतः वे लोग यूपी के बलिया जिले के रहनेवाले हैं. डॉक्टरों ने आशंका जतायी कि रूदल की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. साथी बताते हैं कि रूदल बीमार थे और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एसोसिएशन देवघर के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सचिव नागेंद्र ओझा, मेंस एसोसिएशन के सचिव मुकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव योगेश सिंह व अन्य सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराते हुए शव उनके घर तक पहुंचाने का बंदोबस्त कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >