मंदिर के निकास-द्वार में दौड़ा करंट, महिला आरक्षी घायल

देवघर : बाबा मंदिर में मंगलवार शाम पांच बजे निकास द्वार पर लगे ग्रिल में करंट आ जाने से पूरे मंदिर में अफरा-तफरी मच गयी. ड्यूटी पर तैनात रैफ की आरक्षी रीनाक्षी को जोरदार झटका लगा. वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गयी. उसे तुरंत उठाकर बाबा मंदिर उपस्वाथ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के […]

देवघर : बाबा मंदिर में मंगलवार शाम पांच बजे निकास द्वार पर लगे ग्रिल में करंट आ जाने से पूरे मंदिर में अफरा-तफरी मच गयी. ड्यूटी पर तैनात रैफ की आरक्षी रीनाक्षी को जोरदार झटका लगा. वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गयी. उसे तुरंत उठाकर बाबा मंदिर उपस्वाथ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही बाबा मंदिर के बिजली मिस्त्री ने पूरे मंदिर का कनेक्शन काट दिया. इसके बाद जांच शुरू की गयी. पता चला कि निकास द्वार के बगल में बाह्य अरघा को लगाने के लिए मिस्त्री कारू ने वेल्डिंग मशीन चलाने के लिए ग्रिल से अर्थिंग कनेक्ट कर रखा था. इस कारण पूरे ग्रिल में करंट दौड़ गया. जिस समय तार को जोड़ा गया था, उस वक्त बाबा मंदिर का पट बंद हो चुका था. इससे बड़ी घटना टल गयी.

बिना पूछे ही लगा दिया तार
पूछे जाने पर मंदिर के बिजली मिस्त्री चंदन राउत ने बताया, कारू ने बिना पूछे ही तार जोड़ कर काम शुरू कर दिया था. मुझे वेल्डिंग के बारे में जानकारी तक नहीं दी. जैसे ही मुझे जानकारी मिली, पूरे मंदिर का बिजली कनेक्शन काट दिया. मौके पर जाकर देखा तो हैवी मशीन में मामूली पतला तार लगा था. इसका अर्थिंग तार ग्रिल में लगा पाया गया. इसे हटाने के बाद दोबारा बिजली चालू कर दी गयी. तार काफी कमजोर था. वरना लगातार मशीन चलने की वजह से तार गल सकती थी. इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >