25 एमएम की बारिश से किसानों को मिली राहत

आज भी बारिश की संभावना देवघर : बुधवार को दिनभर की कड़ी धूप के साथ उमस भरी गर्मी से शाम की हुई तेज बारिश ने राहत दिलायी. करीब एक घंटे तक की बारिश ने मौसम में हल्की ठंडक लायी है. मौसम विभाग ने इसे प्री मॉनसून बारिश कहते हुए 25 एमएम बारिश का रिकार्ड दर्ज […]

आज भी बारिश की संभावना

देवघर : बुधवार को दिनभर की कड़ी धूप के साथ उमस भरी गर्मी से शाम की हुई तेज बारिश ने राहत दिलायी. करीब एक घंटे तक की बारिश ने मौसम में हल्की ठंडक लायी है.
मौसम विभाग ने इसे प्री मॉनसून बारिश कहते हुए 25 एमएम बारिश का रिकार्ड दर्ज किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे व हल्की बारिश की भी संभावना है. बुधवार की शाम बारिश ने आम लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ किसानों के चेहरे में भी खुशी लायी है. इस बारिश के बाद किसानों खरीफ फसल में खेती की तैयारी में भी जुटेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >