तीन जून को जसीडीह से बैद्यनाथधाम आसनसोल पैसेंजर ट्रेन

देवघर : पूर्व रेलवे जसीडीह और बैद्यनाथधाम स्‍टेशन के बीच रोड ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे दो व तीन जून रवि‍वार/सोमवार को 21.00 बजे से 05.00 बजे तक आठ घंटे के लि‍ए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेगा. जिस कारण 63562 डाउन बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू पैसेंजर बैद्यनाथधाम स्टेशन के बजाय तीन जून सोमवार को जसीडीह से जसीडीह […]

देवघर : पूर्व रेलवे जसीडीह और बैद्यनाथधाम स्‍टेशन के बीच रोड ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे दो व तीन जून रवि‍वार/सोमवार को 21.00 बजे से 05.00 बजे तक आठ घंटे के लि‍ए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेगा.

जिस कारण 63562 डाउन बैद्यनाथधाम-आसनसोल मेमू पैसेंजर बैद्यनाथधाम स्टेशन के बजाय तीन जून सोमवार को जसीडीह से जसीडीह से खुलेगी. दो जून रविवार को 63167/63168 जसीडीह-बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू पैसेंजर की सेवा जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच रद्द रहेगी. तीन जून सोमवार को 63169 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू पैसेंजर जसीडीह व बैद्यनाथधाम के बीच रद्द रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >