देवघर : सूर्य की तपिश के बाद भी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लोगों की आस्था कम नहीं हुई. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा आम चुनाव-2019 में गोड्डा संसदीय क्षेत्र के देवघर विधानसभा में 71.05 फीसदी व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 74.15 फीसदी मतदान हुआ. वहीं मतदान समाप्त होने तक कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
देवघर में 69.16 व मधुपुर में 72.07 फीसदी वोटिंग
देवघर : सूर्य की तपिश के बाद भी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लोगों की आस्था कम नहीं हुई. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा आम चुनाव-2019 में गोड्डा संसदीय क्षेत्र के देवघर विधानसभा में 71.05 फीसदी व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 74.15 फीसदी मतदान हुआ. वहीं मतदान समाप्त होने तक कहीं से किसी भी अप्रिय घटना […]

सुबह छह बजे मॉक पोल के बाद सात बजे से आमलोगों के लिए मतदान शुरू हुआ. देवघर शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ-साथ महिला मतदाताओं की भीड़ लगी रही. वहीं दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की कतार कम होती चली गयी. शाम तीन से चार बजे के बीच विभिन्न बूथों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं की संख्या बढ़ती चली गयी
. जिले के विधानसभावार बूथों की पल-पल की रिपोर्ट से अवगत होने के लिए समाहरणालय में देवघर, मधुपुर व सारठ विधानसभा के लिए अलग-अलग केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाये गये थे. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरसाइकिल दस्ता लगातार विभिन्न बूथों का भ्रमण कर रहे थे. कई बूथों पर इवीएम व वीवीपैट में तकनीक गड़बड़ी की वजह से मतदान विलंब से शुरू हुआ.
कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी : सामान्य प्रेक्षक एसएल यादव के द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया. उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से बूथों पर होने वाले गतिविधियों की निगरानी की तथा वहां उपस्थित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये.
उन्होंने कहा कि बूथों पर होने वाले सभी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार के असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. यदि किसी प्रकार के विधिव्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के उल्लंघन संबंधी मामले की सूचना प्राप्त होती है तो उस पर अविलंब कार्रवाई की जाये.
उन्होंने मतदान संबंधी डाटा कलेक्ट करने के लिए कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त सभी महिला कर्मियों के कार्यों का अवलोकन करते हुए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.
प्रत्याशियों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा
मैंने पहले ही कहा है और आज भी इस बात पर कायम हूं कि सामने वाली की जमानत जब्त हो जायेगी. पिछली बार की तुलना में इस बार अल्पसंख्यकों ने 15 प्रतिशत मतदान कम कर सामने वाले को खारिज करने का काम किया है. भारी मतदान हुआ है. इसके लिए धन्यवाद और जनता का आभार उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को सहयोग किया.
डॉ निशिकांत दुबे, भाजपा प्रत्याशी
जनता ने जो वोटकास्ट कर दिया है, अब 23 के फैसले का ही इंतजार है. अब जो भी जितना दावा कर ले किसी भी दावे में दम नहीं है. मैंने समर्थकों में जो उत्साह देखा है सभी परिवर्तन के मूड में है. वोट भी किया है. फिर भी 23 को फैसला आने के बाद सब कुछ साफ हो जायेगा.
प्रदीप यादव, महागठबंधन प्रत्याशी
मैं जीत रहा हूं जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हूं. जनता ने मुझे पूरा सहयोग दिया है.
डॉ जफर ओबैद, बसपा प्रत्याशी