मधुपुर/सारठ : मधुपुर क्षेत्र में मतदाता वोट डालने के लिए सुबह सात बजे से ही लंबी लंबी कतार नजर में आये. गर्मी व तेज धूप के कारण लोग जल्द से जल्द मतदान के करने को लेकर उत्सुक दिखे. हालांकि कई जगह मतदान विलम्ब शुरु हुआ. मतदान संख्या 213, 140, 149 233, 67, 131, 233, 144 में ईवीएम मैं गड़बड़ी के कारण एक घंटा विलंब मतदान प्रारंभ हो पाया.
मधुपुर व सारठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में दिखा उत्साह, घरों से िनकले लोग, खूब पड़े वोट
मधुपुर/सारठ : मधुपुर क्षेत्र में मतदाता वोट डालने के लिए सुबह सात बजे से ही लंबी लंबी कतार नजर में आये. गर्मी व तेज धूप के कारण लोग जल्द से जल्द मतदान के करने को लेकर उत्सुक दिखे. हालांकि कई जगह मतदान विलम्ब शुरु हुआ. मतदान संख्या 213, 140, 149 233, 67, 131, 233, 144 […]

पिंक बूथ महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु मंदिर में भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. सुबह 9:00 बजे तक मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 13. 15 प्रतिशत मतदान हुआ.
वहीं करौं, मारगोमुंडा, चितरा, पालोजोरी, सारवां, देवीपुर में भी कड़ी धूप की परवाह किये बगैर मतदाताओं ने जमकर वोटिंग किये. जागरुकता अभियान का भी असर इन प्रखंड क्षेत्रों में देखने को मिला. नये मतदाताओं से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला.
कई जगह इवीएम में खराबी तो कई जगह, तकनीकी गड़बड़ियों के कारण काफी देर तक मतदान बाधित रहा. इसके बावजूद मतदान करने वाले मतदातओं में काफी खुशी देखी गयी. आदर्श मतदान केंद्र व महिलाओं के लिए बनाये गये पिंक बूथ में भी महिलाओं की काफी भीड़ रही.
इधर, सारठ प्रतिनिधि के अनुसार, सारठ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के उत्साह के आगे कड़ी धूप भी बेअसर रही. 11 बजे तक 41.41 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका था. , मतदान केंद्र संख्या 15 असहना में इवीएम में खराबी के कारण एक घंटा मतदान विलंब से शुरू हुआ.
जब पीठासीन पदाधिकारी बोले सॉरी, फिर नौ बजे के बाद शुरू हुआ मतदान
मतदान केंद्र संख्या 53 में मोक पोल 50 के बाद पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा सीआरसी नहीं करने के कारण मतदाताओं ने हंगामा कर दिया. जिस काण मतदान रोक दिया गया. सूचना मिलने के बाद बीडीओ साकेत सिन्हा पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाया. गलती पर सॉरी बोले तो फिर मतदान शुरू हुआ.
आदर्श मतदान केंद्रों को एआरओ ने लिया जायजा
प्रखंड के आदर्श मतदान केंद्र संख्या 70,71 केचुवाबाक में पहुंच कर एआरओ अमित कुमार ने मतदाताओं को गुलाब भेंट की. उन्होंने गाेपीबांध स्थित पिंक बूथ पहुंच कर भी मतदान का जायजा लिया.
इन्होंने भी डाला वोट
1. शहरजोरी में कृषिमंत्री रणधीर सिंह उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह व उनकी माता ने किया मतदान
2. चितरा में पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता के साथ पत्नी रीता शेखर ने भी डाला वोट
3. पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने अपने पैतृक गांव में डाला वोट
4. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी किया मतदान
पर्ची नहीं मिलने व लिस्ट में नाम नहीं रहने से परेशानी
कई जगह बीएलओ के प्रति दिखी नाराजगी
देवघर. सातवें व अंतिम चरण में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी लिये सुबह से ही मतदाता बूथों तक पहुंच चुके थे. लेकिन, अधिकांश मतदाताओं की शिकायत रही कि उनके मोहल्ले में मतदाता फोटो पर्ची बांटी नहीं गयी. बूथ पहुंचने पर पर्ची लेने गये तो वहां भी काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा.
साथ ही कई मतदाता अपने पहचान पत्र व पर्ची लेकर तो कतार में खड़े हो गये. लेकिन, जब वोट देने की बारी आयी तो वोटर लिस्ट में नाम नहीं रहने के कारण उन्हें मतदान से वंचित रहना पड़ा. इससे मतदाताओं में काफी नाराजगी देखी गयी.