मोहनपुर बाजार से दो युवकों को दबोचा

साइबर ठगी में मुम्बई पुलिस की छापेमारी मुंबई में हुई साइबर ठगी को लेकर दुमका व कल्होड़िया के युवक से साइबर थाने में की जा रही पूछताछ देवघर : मुम्बई के खार इलाके के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में वहां की पुलिस देवघर में कैंप कर रही है. मुंबई […]

साइबर ठगी में मुम्बई पुलिस की छापेमारी

मुंबई में हुई साइबर ठगी को लेकर दुमका व कल्होड़िया के युवक से साइबर थाने में की जा रही पूछताछ
देवघर : मुम्बई के खार इलाके के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में वहां की पुलिस देवघर में कैंप कर रही है. मुंबई पुलिस के लोकेशन पर साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर बाजार में सत्तू पी रहे दो युवकों को उठा लिया. मोहनपुर थाने के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी भी छापेमारी टीम में शामिल थे. साइबर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गये युवकों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के कल्होड़िया निवासी महेश यादव व उसका साथी दुमका के बगानपाड़ा निवासी दीपक मंडल शामिल है. मुंबई पुलिस ने महेश के पास से एक फर्जी एटीएम व एक मल्टीमीडिया स्मार्ट मोबाइल बरामद किया है.
पूछताछ के दौरान उसने साइबर ठगी करने की बात पुलिस के सामने कबूल की. पुलिस ने महेश के घर की भी तलाशी ली. पुलिस को उसने साइबर ठगी में साथ रहने वाले अपने साथी चंदन कुमार का नाम बताया है. पुलिस ने चंदन के घर में भी छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला. हालांकि पुलिस उसके घर से एक महंगी बाइक लाकर मोहनपुर थाने में रखी है. महेश के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है.
इस क्रम में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खोपचवा गांव में भी छापेमारी की गयी. छापेमारी में मुंबई पुलिस के उप निरीक्षक सचिन त्रिमुर्खे, मोहनपुर थाने के एसआइ राजीव कुमार, कौशलेंद्र कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. मुंबई के उपनिरीक्षक ने बताया कि थाना साइबर क्राइम को लेकर मुंबई इलाके के खार थाने में एफआइआर दर्ज है. जांच-पड़ताल में साइबर अपराधियों का लोकेशन मोहनपुर समेत अन्य जगहों पर मिला. उसी आधार पर छापेमारी व जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >