देवघर : इडी से की जायेगी लालू की संपत्ति जब्त करने की अनुशंसा

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक बढ़ई टोला से पकड़े गये साइबर आरोपित लालू राणा की बिल्डिंग देख कर पुलिस दंग रह गयी. पुलिस के अनुसार, उसने साइबर अपराध की कमाई से ही उतनी बड़ी बिल्डिंग खड़ी की है. बाहर से देखने से लगता ही नहीं है कि लालू के इतने बड़े घर होंगे. […]

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक बढ़ई टोला से पकड़े गये साइबर आरोपित लालू राणा की बिल्डिंग देख कर पुलिस दंग रह गयी. पुलिस के अनुसार, उसने साइबर अपराध की कमाई से ही उतनी बड़ी बिल्डिंग खड़ी की है. बाहर से देखने से लगता ही नहीं है कि लालू के इतने बड़े घर होंगे. चारों तरफ उसका मिट्टी का घर है और अंदर में बड़ा पक्का मकान बना रखा है. उक्त मकान में उसके एेशो आराम के सारे साधन उपलब्ध हैं.
ऐसे में साइबर थाने की पुलिस लालू की संपत्ति जब्त कराने के लिए इडी से अनुशंसा करेगी. गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में मंगलवार को बांक बढ़ई टोला में छापेमारी की गयी थी. मौके पर से लालू राणा सहित उसके भाई गोविंद राणा, अन्य साथी सचिन राणा व अजीत राणा को गिरफ्तार किया गया था. इनलोगों के पास से पांच स्मार्ट मोबाइल व दो साधारण मोबाइल समेत विभिन्न बैकों में खोले गये फार्जी बैंक एकाउंट का डिटेल्स संबंधित दस्तावेज बरामद किया गया. जब्त मोबाइल में यूपीआई के माध्यम से अवैध ट्रांजेक्शन के साक्ष्य मौजूद है.
प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन से बड़ी संख्या में अवैध ट्रांजेक्शन करने का पता चला है. मंगलवार रात में इन सभी की निशानदेही पर लतासारे में छापेमारी की गयी थी. वहां से भी चार युवकों को पकड़ा गया था. उन युवकों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक, एटीएम आदि बरामद हुआ था. इस संबंध में साइबर थाने में इंस्पेक्टर संगीता कुमारी की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >