स्काॅर्पियो पेड़ से टकरायी, छह घायल

देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर क्रोधा गांव के समीप हुई घटना चालक को झपकी आने से पेड़ से टकरायी स्कॉर्पियो सभी घायल मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले देवघर : देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर क्रोधा गांव के समीप गुरुवार की अहले सुबह बारात से लौट रही स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में वाहन सवार […]

देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर क्रोधा गांव के समीप हुई घटना

चालक को झपकी आने से पेड़ से टकरायी स्कॉर्पियो
सभी घायल मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले
देवघर : देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर क्रोधा गांव के समीप गुरुवार की अहले सुबह बारात से लौट रही स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में वाहन सवार छह लोग घायल हो गये. इसमें एक बच्चे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में मोहनपुर के चकरमा गांव निवासी संजय मंडल, जमुआ गांव निवासी भवेश कुमार, गणेश मंडल, बबलू कुमार, संजय मंडल व अजय कुमार शामिल है.
घायलों के अनुसार, वे लोग भागलपुर के बौंसी से बारात में शामिल होकर स्कार्पियो से वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में क्रोधा मोड़ के समीप अचानक चालक को झपकी आ गयी और वाहन सीधे शीशम के पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद उनके पीछे से आ रहे दूसरे बारात वाहन के लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को उठाकर मोहनपुर सीएचसी लाया. वहीं गंभीर रूप से घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व घायल व्यक्ति के परिजनों को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >