मालगाड़ी का इंजन फेल होने से रेल परिचालन बाधित

मधुपुर : बुधवार की शाम झाझा से आसनसोल की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन विद्यासागर स्टेशन के होम सिग्नल के पास फेल हो जाने के कारण डाउन लाइन पर रेल परिचालन ठप हो गया. इंजन फेल हो जाने के कारण बांका-अंडाल सवारी ट्रेन मदनकटा स्टेशन पर खड़ी रही. जबकि मधुपुर स्टेशन पर दून एक्सप्रेस […]

मधुपुर : बुधवार की शाम झाझा से आसनसोल की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन विद्यासागर स्टेशन के होम सिग्नल के पास फेल हो जाने के कारण डाउन लाइन पर रेल परिचालन ठप हो गया.

इंजन फेल हो जाने के कारण बांका-अंडाल सवारी ट्रेन मदनकटा स्टेशन पर खड़ी रही. जबकि मधुपुर स्टेशन पर दून एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही. यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

इसके बाद रेल प्रशासन ने मालगाड़ी में दूसरा इंजन लगा कर विद्यासागर स्टेशन पहुंचाया. इस दौरान करीब दो घंटे बाद रेल परिचालन प्रारंभ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >