स्वच्छता डाटा लेने संगीता श्रीधर पहुंची देवघर

12 अगस्त से कोयंबटूर से शुरू की है यात्रा फरवरी में पूरी होगी यात्रा अकेले जा रही है हर जगह देवघर : ओमान की रहनेवाली संगीता श्रीधर शहर की स्वच्छता डाटा लेने गिरिडीह के पारसनाथ होते हुए देर रात्रि को देवघर पहुंची. वह स्वच्छ भारत मिशन कार्य को देख रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार […]

12 अगस्त से कोयंबटूर से शुरू की है यात्रा

फरवरी में पूरी होगी यात्रा अकेले जा रही है हर जगह
देवघर : ओमान की रहनेवाली संगीता श्रीधर शहर की स्वच्छता डाटा लेने गिरिडीह के पारसनाथ होते हुए देर रात्रि को देवघर पहुंची. वह स्वच्छ भारत मिशन कार्य को देख रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के प्राइवेट बस स्टैंड, नंदन पहाड़, कुष्ठाश्रम, पछियारी कोठिया आदि जगहों का भ्रमण करेगी. वहां पर स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ स्वच्छता का डाटा एकत्रित करेगी. इस दौरान गुरुकुल में बच्चों से रूबरू होंगे. बच्चों के सवालों का जवाब देंगी.
संगीता श्रीधर 12 अगस्त से काेयंबटूर से अभियान की शुरुआत की हैं. यह फरवरी में पूरी होगी. इस दौरान अकेली हर जगह जा रहीं हैं. छह माह में 14 से अधिक राज्यों के 310 शहरों में भ्रमण कर चुकीं हैं. अपने यात्रा के क्रम में भारत में महिलाओं की सुरक्षा व देश की स्वच्छता का आकलन कर रहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >