देवघर : बन रहा डिगरिया पहाड़ पर बॉयो डाइवर्सिटी पार्क

देवघर : पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवघर में 80 एकड़ में फैले डिगरिया पहाड़ पर 10 करोड़ की लागत से बॉयो डाइवर्सिटी पार्क का काम शुरू हो गया है. इसके अलावा करनीबाग में दो करोड़ की लागत से पार्क बनाने का काम शुरू हो गया है. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने […]

देवघर : पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवघर में 80 एकड़ में फैले डिगरिया पहाड़ पर 10 करोड़ की लागत से बॉयो डाइवर्सिटी पार्क का काम शुरू हो गया है. इसके अलावा करनीबाग में दो करोड़ की लागत से पार्क बनाने का काम शुरू हो गया है.
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि बॉयो डाइवर्सिटी का काम शुरू हो गया है. देवघर में बड़ा पार्क नहीं था. यह मांग वर्षों से लंबित था.
बॉयो डाइवर्सिटी पार्क का काम पूरा होने से जंगल बच जायेगा, टूरिस्ट भी यहां आयेंगे. शहरवासियों व श्रद्धालुओं को भी इससे फायदा होगा. डिगरिया पहाड़ पर बॉयो डाइवर्सिटी पार्क बनाने का काम दो वर्ष एवं करनीबाग में पार्क बनाने का काम छह माह में पूरा हो जायेगा.
पर्यटकों को सुविधा मिलने के साथ ही सरकार को भी इससे राजस्व का फायदा होगा. सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति आभार प्रकट किया है. विधायक नारायण दास को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >