जनवरी के लिए मंदिर प्रशासन ने बढ़ाया चार्ज

देवघर : बाबा का दर्शन-पूजन कर नये साल की शुरुआत करने विभिन्न प्रांतों से बाबा के भक्त देवघर पहुंचते हैं. मंदिर प्रशासन ने एक जनवरी को शीघ्र दर्शनम शुल्क 250 रुपये से पांच सौ रुपये किया गया है. यह दर केवल पहली जनवरी के लिए तय है. जो भक्त शीघ्र दर्शनम शुल्क चुकाने में असमर्थ […]

देवघर : बाबा का दर्शन-पूजन कर नये साल की शुरुआत करने विभिन्न प्रांतों से बाबा के भक्त देवघर पहुंचते हैं. मंदिर प्रशासन ने एक जनवरी को शीघ्र दर्शनम शुल्क 250 रुपये से पांच सौ रुपये किया गया है. यह दर केवल पहली जनवरी के लिए तय है.
जो भक्त शीघ्र दर्शनम शुल्क चुकाने में असमर्थ हैं, उन्हें सामान्य कतार में लगकर बाबा की पूजा करनी होगी. बाबा पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना के लिए आने वाले भक्तों की एक जनवरी को तादाद लग जाती है.
इसके अलावा नये साल पर पिकनिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए विभिन्न राज्यों से सैलानी आते हैं, जो एक जनवरी को बाबा की पूजा करने के बाद घुमने निकलते हैं. जलार्पण के लिए भक्तों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. मंदिर में पुलिस व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.D

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >