देवघर: भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के तत्वावधान में समाहरणालय के गेट के समक्ष राज्य में गिरती कानून व्यवस्था तथा बिजली समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. विशेष तौर पर महिलाओं ने धरना में अपनी भागीदारी दिखायी.
धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय ने कहा कि सूबे की सरकार हर मोरचे पर विफल है. न तो जिले में क्राइम कंट्रोल है और न लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है. भ्रष्टाचार परवान पर है. इससे राज्य की छवि धूमिल हो रही है. इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी. कहा कि बिजली नहीं रहने से किसानों, छात्रों, व्यवसायियों, आम नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला तथा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम डीसी को सौंपा गया.
मौके पर महामंत्री चंद्रमौलेश्वर यादव, जिप उपाध्यक्ष परिमल सिंह, गौरी शंकर शर्मा, संजय तिवारी, गोपाल राय, विशाल देव यादव, संजीव जजवाड़े, भरत लाल भैया, पंकज सिंह भदौरिया, देवदत्त रेणु, वार्ड पार्षद रीता चौरसिया,सुनीता सिंह, नारायण दास, मुकेश पाठक, सुनील महथा, बबुआ जी मिश्र, दिवाकर गुप्ता, प्रेम कुमार वर्मा, शाह आरिफ इकबाल, एनुल हौदा, संजय यादव, ममता गुप्ता, बाबू सोना श्रृंगारी, संतोष उपाध्याय, विनोद दत्त द्वारी, मनीष केसरी, पप्पू राव आदि थे.
