रेडक्रॉस की बैठक में स्वास्थ्य कैंप लगाने पर बनी सहमति

रेडक्रॉस कार्यकारिणी की हुई बैठक, स्वास्थ्य कैंप लगाने पर हुई सहमति

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगाल स्थित अग्रसेन भवन सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की त्रैमासिक बैठक चैयरमैन डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान सचिव महेंद्र घोष ने तीन माह में किए गए समिति के विभिन्न कार्यों को उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा. साथ बैठक में पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी. वहीं सोसायटी के कोषाध्यक्ष रंजन कुमार ने त्रैमासिक बैठक में समिति के आय व्यय को पूर्ण रूप से विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया. मौके पर चैयरमेन डॉ गुटगुटिया ने कहा कि आज कि बैठक में रेड क्रॉस के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. जिसमें आने वाले महीने में शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही नये सदस्यों को संस्था से जोड़ने के लिए मेंबरशिप ड्राइव चलाने की बात हुई. बैठक में मधुपुर नगर निकाय चुनाव में सोसाइटी के नगर परिषद अध्यक्ष पद पर बहन की जीत पर भाई फैयाज केशर व तीन कार्यकारिणी सदस्यों गौरव जयसवाल, विवेक बथवाल व राजेश कुमार दुबे को वार्ड पार्षद निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गयी. कहा कि इनकी जीत से सोसाइटी को सहयोग मिलेगा. बैठक का समापन वाइस चैयरमेन अरविंद यादव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया. मौके पर उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह, फैयाज केशर, कन्हैया लाल कन्नू, सह-सचिव प्रेम पाठक, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार, रंजीत डालमिया, महेश बथवाल, ऐनुल होदा, दीपक मिश्रा, अजय पाठक, आलोक कुमार, मालती सिन्हा, सुचिता घोष, शाकिब खान, काली प्रसाद झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >