सोनारायठाढ़ी के 13 बूथों पर होगा मतदान

सोनारायठाढ़ी : प्रखंड के जरका वन पंचायत मेंं मुखिया पद को लेकर उप चुनाव को लेकर प्रशासन की और से सारी तैयारी पुरी कल ली. इसको लेकर 13 बूथ बनाये गये हैं. जिसमें अति संवेदनशील मतदान केंद्र विराजपुर, संवेदनशील मतदान केंद्र जरूवाडीह, तिलकपुर, पिपरा, पावै उतरी तथा पावै दक्षिणी पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. […]

सोनारायठाढ़ी : प्रखंड के जरका वन पंचायत मेंं मुखिया पद को लेकर उप चुनाव को लेकर प्रशासन की और से सारी तैयारी पुरी कल ली. इसको लेकर 13 बूथ बनाये गये हैं. जिसमें अति संवेदनशील मतदान केंद्र विराजपुर, संवेदनशील मतदान केंद्र जरूवाडीह, तिलकपुर, पिपरा, पावै उतरी तथा पावै दक्षिणी पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी.
वहीं, सामान्य मतदान केंद्र पर भी मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा सारी तैयारी कर ली गयी. सुबह सात बजे से लेकर शाम तीन बजे तक मतदान कराया जायेगा. सभी मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी को मंगलवार शाम को ही पहुंच चुके है. मुखिया पद के लिये चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पंचायत में कुल मतदाता 4078 है, जिसमें पुरुष मतदाता 2191 तथा महिला मतदाता 1887 है.
उपचुनाव को लेकर बीडीओ जयप्रकाश नारायण व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिपिन कुमार सिंह ने मंगलवार शाम को बूथों का निरीक्षण किया. इस बाबत बीडीओ जयप्रकाश नारायण ने बताया की उप चुनाव को लेकर सारी तैयारी पुरी कर ली गयी. आगामी 22 दिसंबर को मतगणना किया जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >