अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के रूप में उभरेगा सारठ

सारठ : देवघर जिले में दूध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए कृषि मंत्रालय के सौजन्य से कवायद शुरू कर दी गई है. इसके लिए बुधवार को 44 करोड़ की लागत से बनने वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का विधिवत निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया. सूबे के कृषिमंत्री रणधीर सिंह, झारखंड मिल्क फेडरेशन के […]

सारठ : देवघर जिले में दूध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए कृषि मंत्रालय के सौजन्य से कवायद शुरू कर दी गई है. इसके लिए बुधवार को 44 करोड़ की लागत से बनने वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का विधिवत निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया. सूबे के कृषिमंत्री रणधीर सिंह, झारखंड मिल्क फेडरेशन के एमडी ए सी सिन्हा, एनडीबीबी के जीएम जेएस गांधी व जाडीया कंस्ट्रेक्शन कंपनी के एमडी रविन्द्र जाडीया, डीडीओ संजीव रंजन ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर पहली ईंट रखी. पूजन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कृषिमंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि सारठ में बनने वाला मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट अत्याधुनिक प्लांट के रूप में उभरेगा.
इसमें क्षेत्र के पांच हजार बीपीएल परिवार के उत्पादित दूध आयेगा. जिससे दूध, दही, पेड़ा, लस्सी, पनीर आदी तैयार होकर स्थानीय बाजार में बिकेगा. जिससे प्रत्यक्ष रूप से पांच हजार हजार स्थानीय युवकों को रोजगार मिलेगा. मंत्री ने कहा कि यही नहीं इसी प्रांगण में मिल्क पाउडर प्लांट, मिनरल मिक्सचर प्लांट भी लगाया जायेगा. अभी तो 50 हजार क्षमता का प्लांट बन रहा हैं. लेकिन बनते-बनते एक लाख लीटर क्षमता का प्लांट हो जायेगा. जल्द पक्की सड़क, बिजली, पानी को लेकर बेहतर व्यवस्था किया जायेगा.
एनडीडीबी की मांग पर 11 करोड़ का आवंटन जल्द दिया जायेगा. मंत्री ने कहा कि जल्द ही सारठ का पहचान मेधा मदर के रूप में उभरेगा. मौके पर मुख्य रूप से डीडीओ संजीव रंजन, मेधा मदर डेहरी देवघर के हब इंचार्ज मिलन मिश्रा, साइड इंजीनियर गौरव सिंह, चंदन कुमार समेत, भाजपा के अशोक कुमार लाल, अजय कुमार लाल, विजय कुमार, निलेश कुमार, शेखर कुमार, देबु पोद्दार, आलमीन मिर्जा, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >