पिकअप वैन पलटा, एक की मौत, चार घायल

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा में सोमवार को पिकअप वैन के पलट जाने से एक की मौत व चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक बलथर निवासी मो सलीम (50) पिता टेटू मियां है. उसके अलावा रोपणी निवासी मो सनवर (22), मो रमजान, मो आसीन, मो नजले आदि शामिल हैं. घटना के […]

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा में सोमवार को पिकअप वैन के पलट जाने से एक की मौत व चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक बलथर निवासी मो सलीम (50) पिता टेटू मियां है.

उसके अलावा रोपणी निवासी मो सनवर (22), मो रमजान, मो आसीन, मो नजले आदि शामिल हैं. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हंसडीहा-गंगवारा हाट से जरूरी सामानों की खरीदारी कर पिकअप वैन से सभी बलथर के लिए लौट रहे थे. इसी क्रम में दोपहर के समय पिकअप वैन बुढ़वाकुरा के समीप पलट गयी. इस घटना में मो सलीम सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सलीम की स्थिति नाजुक देख स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया.

जहां ऑन डयूटी चिकित्सक ने इलाज शुरू किया. मगर आधे घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी. उधर, दूसरे अन्य घायलों को इलाज के लिए मोहनपुर सीएचसी में भरती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना पाकर मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां प्रत्यक्षदर्शियों का बयान दर्ज करने के बाद वाहन जब्त करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >