बकरी शेड दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

सारठ बाजार : डीडीसी सुशांत गौरव ने गुरुवार को सारठ प्रखंड के डिंडाकोली, फुलचुआं व बड़बाद पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. डिंडाकाेली पंचायत के डिंडाकोली गांव की महिला प्रमीला देवी ने मुखिया के पति संजय मंडल पर बकरी शेड की स्वीकृति दिलाने के नाम पर राशि वसूली की शिकायत की है. महिला ने बताया […]

सारठ बाजार : डीडीसी सुशांत गौरव ने गुरुवार को सारठ प्रखंड के डिंडाकोली, फुलचुआं व बड़बाद पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. डिंडाकाेली पंचायत के डिंडाकोली गांव की महिला प्रमीला देवी ने मुखिया के पति संजय मंडल पर बकरी शेड की स्वीकृति दिलाने के नाम पर राशि वसूली की शिकायत की है.
महिला ने बताया कि एक साल पहले ही उनसे दो हजार रुपये ले लिये, लेकिन न शेड दिया गया न पैसे वापस हुए. डीडीसी ने बीडीओ को निर्देश दिया कि अगर लाभुक का पैसा दो दिनों के अंदर मुखिया के पति वापस नहीं करते तो मुखिया पति पर एफआइआर दर्ज कराये. सड़क पर गाय बंधी देख डीडीसी ने लाभुक से पूछताछ की तो पता चला कि मनरेगा के तहत शेड दिया गया है.
जबकि, लाभुक संतोष मंडल ने पुराने दीवार पर शेड बनाकर राशि निकाल ली. डीडीसी ने बीडीओ को लाभुक व भुगतान करने वाले पर कार्रवाई का निर्देश दिया. ओझाडीह गांव में एनावती देव्या ने बताया कि पीएम आवास का निर्माण पूरा करने के बाद भी 1.10 लाख ही भुगतान हुआ. विनोद पंडित ने शिकायत किया कि एक वर्ष पहले ही बकरी शेड का निर्माण कर चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया गया. डीडीसी ने बीडीओ को जांच करने का कहा है.
मवि डिंडाकोली में छात्रों को ड्रेस में नहीं पाकर सचिव पर बिफरे. उन्होंने बच्चों की क्लास भी ली. फुलचुवां पंचायत में निरीक्षण के क्रम में रोजगार दिवस पर कम मजदूर पाकर पंचायत व रोजगार सेवक को फटकार लगायी. कई ग्रामीणों ने शिकायत की है कि एक ही लाभुकों को तीन-तीन बार आवास दिया गया है.
बड़बाद पंचायत मुख्यालय का रंग-रोगन करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया. निरीक्षण में बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी विशंभर पटेल, मुखिया रुक्मिणी देवी, साधना देवी, मूर्ति देवी, बीपीओ डेविट गुड़िया, जेइ कुणाल किशोर, पंस सदस्य दिनेश्वर टुडू, शंभु दास, सुशांत नंदन, विजय कुमार, विमल कुमार, आनंद बस्की आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >