कुष्ठ निवारण पर चिकित्सकों ने किया विचार-विमर्श

देवघर: क्षेत्र में कुष्ठ की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को देवघर परिसदन में समीक्षात्मक बैठक हुई. इस में संताल परगना प्रमंडल के छह जिलों के अलावा गिरिडीह व धनबाद जिले के कुष्ठ निवारण पदाधिकारी(डीएलओ) जुटे. जहां समस्या के निवारण को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता स्टेट लेप्रोसी […]

देवघर: क्षेत्र में कुष्ठ की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को देवघर परिसदन में समीक्षात्मक बैठक हुई. इस में संताल परगना प्रमंडल के छह जिलों के अलावा गिरिडीह व धनबाद जिले के कुष्ठ निवारण पदाधिकारी(डीएलओ) जुटे. जहां समस्या के निवारण को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता स्टेट लेप्रोसी पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार सिन्हा ने की.

उन्होंने जिलावार कुष्ठ निवारण के प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद मुख्यालय की ओर से जारी किये गये 20 सूत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सकों का विचार जाना. साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक टिप्स भी दिये. यह जानकारी जिला लेप्रोसी पदाधिकारी(डीएलओ) डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने दी. बैठक में पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा सहित धनबाद व गिरिडीह जिला के डीएलओ शामिल थे.

देवीपुर अस्पताल का लिया जायजा , देवघर. इससे पूर्व रांची से आये स्टेट ऑफिसर डॉ एनके सिन्हा देवीपुर पीएचसी का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने अस्पताल में फैली अव्यवस्था और कुष्ठ के आंकड़ों पर गौर फरमाने के बाद नाराजगी जतायी. उन्होंने डीएलओ डॉ सिन्हा व पीएचसी प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >