मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

मधुपुर के बडा शेखपुरा मोहल्ला स्थित एक दुकान में हुई थी घटना

मधुपुर. शहर के बडा शेखपुरा मोहल्ला स्थित एक दुकान से मोबाइल चोरी किये जाने के मामले में पुलिस ने शहर के लालगढ़ से विनोद रजक को पकड़ा है. उसके पास से तीन मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजय वर्णवाल अपने दुकान के निकट किसी से बात कर रहा था. इसी बीच पिछले सोमवार को दुकान में रखा ओपो कंपनी का मोबाइल लेकर उचक्का फरार हो गया. इस बीच दुकानदार अपने दुकान पहुंचा और मोबाइल खोजा तो नहीं मिला. इसके बाद घटना की लिखित सूचना पुलिस को दिया गया है. जांच में पता चला कि उक्त मोबाइल का लोकेशन लालगढ़ बता रहा था. उचक्कों ने सिम निकाल कर फेंक दिया और हॉटस्पॉट से कनेक्ट कर मोबाइल के एप से छेड़छाड़ कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर विनोद रजक को पकड़ा. इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता ने बताया कि पकड़े गये आरोपी चोरी के मोबाइल से सिम निकाल कर फेंक देता है और हॉटस्पॉट से उक्त चोरी के मोबाइल को खोलकर उसके एप से छेड़छाड़ कर पैसे उड़ाने का भी काम करता है. गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल है. पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >