मधुपुर. शहर के काली मंडा परिसर स्थित काली मंदिर में श्रीश्री 108 मां शीतला की वार्षिक गंवाली पूजा 11 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मंदिर कमिटी के सदस्यो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीश्री 108 मां शीतला की वार्षिक पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा. पूजा की तैयारी अंतिम दौर पर है. मंदिर परिसर को सजाया जायेगा. भक्तों के लिए पूजा कि विशेष व्यवस्था की गयी है. साथ ही प्रसाद का वितरण किया जायेगा. वहीं, मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं ने माता की गीत गाते नजर आ रहे हैं.
मां शीतला की वार्षिक पूजा 11 अप्रैल को
मधुपुर में जोर-शोर से चल रही है तैयारी
