ट्रक की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राएं घायल

मधुपुर : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार के निकट बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों छात्रा का पैर टूट गया. बताया जाता है कि दसवीं कक्षा की मुफेदुल निशा व नवम कक्षा की बभनी खातून जगदीशपुर उच्च विद्यालय की छात्रा है. दोनों विद्यालय […]

मधुपुर : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार के निकट बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों छात्रा का पैर टूट गया. बताया जाता है कि दसवीं कक्षा की मुफेदुल निशा व नवम कक्षा की बभनी खातून जगदीशपुर उच्च विद्यालय की छात्रा है. दोनों विद्यालय से पढ़कर साइकिल से नेमुआबाद अपने घर जा रही थी. इसी क्रम में गिरिडीह से मधुपुर की ओर आ रहे सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला. लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस की गश्ती वाहन को देखकर चालक व खलासी ने आत्मसमर्पण कर दिया. ग्रामीणों ने जख्मी छात्रा को इलाज के लिए मधुपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित थे. पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >