साइबर ठगी : बैंक अधिकारी बन मांगे पिन, खाते से 1.50 लाख उड़ाया

देवघर : कुमुदनी घोष रोड बरमसिया निवासी सुनील कुमार ठाकुर को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया तथा खाते की पूरी जानकारी लेकर उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में सुनील ने अज्ञात मोबाइल नंबर 9135564840 के धारक के खिलाफ नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. जिक्र है कि उनके […]

देवघर : कुमुदनी घोष रोड बरमसिया निवासी सुनील कुमार ठाकुर को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया तथा खाते की पूरी जानकारी लेकर उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में सुनील ने अज्ञात मोबाइल नंबर 9135564840 के धारक के खिलाफ नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है.
जिक्र है कि उनके मोबाइल नंबर 9431043195 पर उक्त मोबाइल नंबर 9135564840 के धारक ने 11 अगस्त को फोन कर पूरी जानकारी ले ली. इसके बाद दो दिनों में पांच बार में एकाउंट से 150000 रुपये उड़ा लिये. समाचार लिखे जाने तक नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >