सात महीने की बच्ची व छह लोगों को कुत्ते ने नोचा

सीएचसी पहुंचकर सभी ने लिया एंटी रैबिज इंजेक्शन पालोजोरी : थाना क्षेत्र के पहरुडीह पंचायत के ब्रह्मशोली, असना व अंगवाली गांव के छह लोगों को जबकि झगराही गांव के एक व्यक्ति को नोच कर जख्मी कर दिया. घायलों में एक 7 माह की बच्ची भी शामिल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर […]

सीएचसी पहुंचकर सभी ने लिया एंटी रैबिज इंजेक्शन

पालोजोरी : थाना क्षेत्र के पहरुडीह पंचायत के ब्रह्मशोली, असना व अंगवाली गांव के छह लोगों को जबकि झगराही गांव के एक व्यक्ति को नोच कर जख्मी कर दिया. घायलों में एक 7 माह की बच्ची भी शामिल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. असना अंगवाली गांव के पास एक पागल कुत्ते ने शनिवार की सुबह लगातार छह लोगों को काट लिया.
इसके बाद सभी सीएचसी पहुंचे जहां सभी को एंटी रेबिज की सूई दी गयी. घायल सात महीने की बच्ची साहिबा खातून को देवघर भेजा गया है. कुत्ते ने उसके चेहरे व आंख के पास नोच लिया.
घायलों में जन्नित खातुन, मो़ रिजवान, लखनपुर का असलम अंसारी, असना का सरफराज अंसारी, अंगवाली का अहमद रजा व झगराही गांव का मोहन मंडल शामिल है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >