साइबर ठगी की तहकीकात में मुंबई पुलिस पहुंची मधुपुर

मधुपुर : ईस्ट मुंबई के मुलुंद जिले के नावागढ़ थाना की पुलिस टीम साइबर अपराधी की तलाश में शनिवार को मधुपुर पहुंची. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइबर अपराधियों ने मुलुंद में एक व्यक्ति से हजारों रुपये की ठगी कर ली थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अनुसंधान के […]

मधुपुर : ईस्ट मुंबई के मुलुंद जिले के नावागढ़ थाना की पुलिस टीम साइबर अपराधी की तलाश में शनिवार को मधुपुर पहुंची. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइबर अपराधियों ने मुलुंद में एक व्यक्ति से हजारों रुपये की ठगी कर ली थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अनुसंधान के क्रम में ठगी में प्रयुक्त सिम मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के एक युवक के नाम से मिला. पुलिस इसी मामले में युवक की सत्यापन व गिरफ्तारी के लिए पहुंची है.
जामताड़ा में साइबर ठगी करते करौं का युवक धराया
जामताड़ा नगर. करमाटांड़ के सहजपुर गांव से साइबर अपराध करते एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है. उक्त व्यक्ति देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के महावीर मंडल बताया जा रहा है. उसके पास से दो मोबाइल और चार सिम बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >