सड़क दुर्घटना में बस सवार युवक घायल

पालोजोरी : पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सरसा मोड़ के पास सुबह करीब 10 बजे सिटी लिंक यात्री बस को एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी. इस कारण बस में सवार में सारवां के मझिलाडीह गांव निवासी किशोर वर्णवाल का पुत्र दीपक कुमार वर्णवाल का दायां हाथ बुरी तरह से कुचल गया़ दुर्घटना के […]

पालोजोरी : पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सरसा मोड़ के पास सुबह करीब 10 बजे सिटी लिंक यात्री बस को एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी. इस कारण बस में सवार में सारवां के मझिलाडीह गांव निवासी किशोर वर्णवाल का पुत्र दीपक कुमार वर्णवाल का दायां हाथ बुरी तरह से कुचल गया़ दुर्घटना के बाद युवक के हाथ से काफी मात्रा में खून बहने लगा़ घायल युवक को तत्काल ही पालोजोरी में डॉ लियाकत अंसारी के यहां लाया गया़ चिकित्सक ने बताया कि युवक का हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है़ बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया गया़ दीपक सारवां बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है़ वह अासनसोल से दुकान का सामान लेकर बस से सारवां लौट रहा था़ पुलिस दुर्घटना ग्रस्त बस को जब्त कर थाने लायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >