मंत्र, श्लोक व भजन से आराध्य देव को किया याद

देवघर : बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बाबा मंदिर परिसर में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ शाम पांच बजे गणेश वंदना ओम गण गणपतयै नम: विघ्न विनाशक नमो नम:… से की गयी. इसके बाद डाॅ मोती लाल द्वारी, सर्वेश्वर दत्त द्वारी, धीरेंद्र छतहारवाला, मनोज कौशिक, पल्लवी कौशिक आदि ने […]

देवघर : बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बाबा मंदिर परिसर में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ शाम पांच बजे गणेश वंदना ओम गण गणपतयै नम: विघ्न विनाशक नमो नम:… से की गयी. इसके बाद डाॅ मोती लाल द्वारी, सर्वेश्वर दत्त द्वारी, धीरेंद्र छतहारवाला, मनोज कौशिक, पल्लवी कौशिक आदि ने एक से बढ़ कर एक भजन व शिव मंत्र प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया.
एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शिव तांडव स्रोत का पाठ कर श्रोताओं को वाह-वाह कहने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान डाॅ मोती लाल द्वारी ने स्वरचित शिव स्तुति शिव ओंकार भवधर भोलेधर-जटातल गंगाजल बोले हर हर…, सर्वेश्वर दत्त द्वारी ने शिव के महामंत्र पूर्वोत्तरे प्रज्ज्वलिका निधाने सदा वसंतम गिरिजा समेतम…, मनोज कौशिक व भागलपुर आकाशवाणी की गायिका पल्लवी कौशिक ने संयुक्त रूप से देखिये बाबा मन्नु बम कमेंट करता है… प्रस्तुत कर भक्तों को खूब झुमाया.
कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी सदस्य सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा को आवास पर जाकर भवप्रीतानंद ओझा सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ शंकर मोहन झा ने की. इसे सफल बनाने में राकेश कुमार, मोनिका भारती, दीपक कुमार, खुशबू कुमारी, दीपा दास, राजीव कुमार, अंजली कुमारी, छोटी, पंकज राणा आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >