जेएसबीसी के उम्मीदवारों ने प्रचार में लगायी ताकत

देवघर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए उतरे सभी उम्मीदवारों ने अपनी ताकत प्रचार में लगायी है. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उम्मीदवारों का प्रचार हाइटेक होता जा रहा है. प्राय: उम्मीदवार अधिवक्ताओं के स्मार्टफोन पर दौरा करने व आशीर्वाद लेने की तरह-तरह की तस्वीरें सोशल साइट पर डाल कर वोट […]

देवघर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए उतरे सभी उम्मीदवारों ने अपनी ताकत प्रचार में लगायी है. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उम्मीदवारों का प्रचार हाइटेक होता जा रहा है. प्राय: उम्मीदवार अधिवक्ताओं के स्मार्टफोन पर दौरा करने व आशीर्वाद लेने की तरह-तरह की तस्वीरें सोशल साइट पर डाल कर वोट मांग रहे हैं. दर्जनों उम्मीदवार मोबाइल पर मैसेज डाल कर वोट में प्राथमिकता देने का अनुरोध कर रहे हैं. जिला अधिवक्ता संघ भवन की बाहरी दीवार पर उम्मीदवारों के पोस्टर लगा दिये गये हैं. कई उम्मीदवार बड़े-बड़े बैनर लगा रखे हैं. चुनाव की तिथि 15 मार्च को पूर्व से निर्धारित है. महज एक सप्ताह बाकी है व 127 उम्मीदवार भाग्य अाजमाने चुनावी जंग में उतरे हैं. जिला अधिवक्ता संघ भवन में हर समय चुनाव व सही उम्मीदवारी की ही चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >