धोखाधड़ी मामले में निकला कुर्की वारंट

देवघर : धोखाधड़ी कांड में फरार सलोनाटांड़ निवासी अजय कुमार के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट जारी हुआ. अजय की संपत्ति कुर्की करने के लिए कांड के आइओ नगर थाना के एएसआइ रामानुज सिंह ने दंडाधिकारी की मांग थाना प्रभारी के माध्यम से की. एएसआइ सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में अजय के खिलाफ […]

देवघर : धोखाधड़ी कांड में फरार सलोनाटांड़ निवासी अजय कुमार के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट जारी हुआ. अजय की संपत्ति कुर्की करने के लिए कांड के आइओ नगर थाना के एएसआइ रामानुज सिंह ने दंडाधिकारी की मांग थाना प्रभारी के माध्यम से की. एएसआइ सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में अजय के खिलाफ नगर थाने में धोखाधड़ी का केस हुआ था. मामले में वे फरार चल रहे हैं.
कोर्ट से अजय के विरुद्ध इश्तेहार निकला था. चार अगस्त को कांड के आइओ ने उसके घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया था. उसके घर के अलावे टावर चौक सहित अन्य चौक पर भी इश्तेहार चिपकाया गया था. बावजूद वह फरार रहा. एएसआइ सिंह के अनुसार अजय के खिलाफ शीतल मल्लिक रोड बिलासी टाउन निवासी बाबू नरौने ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. मामले में आरोप है कि धोखाधड़ी कर जमीन के एवज में उसने रुपया ले लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >