पारा शिक्षकों ने कृषि मंत्री को घेरा, आवास पर प्रदर्शन

स्कूलों के मर्जर का कर रहे हैं विरोध समान काम के बदले समान वेतन की मांग मंत्री को सौंपा ज्ञापन सारठ : कृषि मंत्री रणधीर सिंह के सहरजोरी स्थित आवास पर रविवार को झारखंड एकीकृत मोर्चा के पारा शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व रसोइया ने मंत्री का घेराव व जोरदार प्रदर्शन करते हुए […]

स्कूलों के मर्जर का कर रहे हैं विरोध
समान काम के बदले समान वेतन की मांग
मंत्री को सौंपा ज्ञापन
सारठ : कृषि मंत्री रणधीर सिंह के सहरजोरी स्थित आवास पर रविवार को झारखंड एकीकृत मोर्चा के पारा शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों व रसोइया ने मंत्री का घेराव व जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. पारा शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा सचिव के तुगलकी फरमान से हजारों लोग बेरोजगार हो जायेंगे. एक विद्यालय को दूसरे विद्यालय में मर्ज करने से करोड़ों के भवन बर्बाद हो जायेंगे. घेराव करने वालों में अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, परशुराम सिंह, मुकेश साह, प्रमोद झा, समसुल अंसारी, बासकी सिंह, विजय राय, प्रकाश कापरी, सुनील यादव, श्रीराम रवानी, भूदेव पंडित, रोहित सिंह समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीण व अभिभावक शामिल थे. पारा शिक्षकों ने मांगों को लेकर कृषि मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा.
फरमान वापस कराया जायेगा : कृषि मंत्री
कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि उन्होंने विभाग की मंत्री व सचिव से इस बात की है. देवघर डीसी को निर्देश दिया है कि वे जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विद्यालय मर्जर की समीक्षा करें. उन्होंने पारा शिक्षकों को अाश्वासन दिया कि वे विद्यालय को मर्ज होने नहीं देंगे. शिक्षा सचिव के फरमान को वापस कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >