खुलेगा राज, क्यों मारी गयी रोशन को गोली

नहीं पकड़ सकी पुलिस, राहुल ने किया सरेंडर नौ फरवरी को मीना बाजार सब्जी मंडी के समीप पैराडाइज चौक पर मारी गयी थी गोली देवघर : रोशन कुमार राउत को गोली मारकर घायल करने के मामले में राहुल सिंह को नगर पुलिस नहीं पकड़ सकी. आखिरकार पुलिस की नजरों से बचकर उसने कोर्ट में सरेंडर […]

नहीं पकड़ सकी पुलिस, राहुल ने किया सरेंडर

नौ फरवरी को मीना बाजार सब्जी मंडी के समीप पैराडाइज चौक पर मारी गयी थी गोली
देवघर : रोशन कुमार राउत को गोली मारकर घायल करने के मामले में राहुल सिंह को नगर पुलिस नहीं पकड़ सकी. आखिरकार पुलिस की नजरों से बचकर उसने कोर्ट में सरेंडर किया. अब पुलिस उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी. पुलिस पूछताछ में ही पता चलेगा कि राहुल ने रोशन को गोली मारी थी या नहीं. अगर उसने रोशन को गोली मारी तो उसके पीछे कारण क्या रहा होगा. राहुल ने रोशन को क्यों गोली मारी थी. गोली मारने के पीछे कहीं प्रेम-प्रसंग का मामला तो नहीं था? वहीं कहीं रंगदारी व लेनदेन का मामला तो नहीं रहा होगा? इतना ही नहीं राहुल द्वारा गोली चलाने पर रोशन घायल हुआ और घटना के दूसरे दिन उसने मोबाइल पर कॉल कर धमकी भी दी थी.
उसके परिजनों ने इसकी जानकारी भी पुलिस को दी थी. कांड में राहुल के साथी हाथी पहाड़ मुहल्ला निवासी मोनू शर्मा ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था. नौ फरवरी को मीना बाजार सब्जी मंडी के समीप पैराडाइज चौक पर गणपत जोशी लेन (पुराना सेंट्रल बैंक गली) निवासी रोशन कुमार राउत को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. मेघलाल पुरी लेन निवासी राहुल सिंह व उसके दोस्त हाथी पहाड़ मुहल्ला निवासी मोनू शर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया गया है. मामले में रोशन ने राहुल पर 50 हजार रुपया रंगदारी का भी आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >