बैंक खाते से उड़ाये 22 हजार

साइबर ठगी. बैंक मैनेजर बनकर युवती को किया फोन पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज पालोजोरी एसबीआइ में है खाता पालोजोरी : साइबर अपराधी ने झांसा देकर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव की एक युवती के खाते से 22 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में बैजनाथपुर गांव निवासी हकीम बास्की की पुत्री सुबोदी बास्की […]

साइबर ठगी. बैंक मैनेजर बनकर युवती को किया फोन

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज
पालोजोरी एसबीआइ में है खाता
पालोजोरी : साइबर अपराधी ने झांसा देकर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव की एक युवती के खाते से 22 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में बैजनाथपुर गांव निवासी हकीम बास्की की पुत्री सुबोदी बास्की ने बताया कि उसका खाता एसबीआइ पालोजोरी में है़ वह काफी गरीब परिवार से है़ उसके पिता मजदूरी कर गुजारा करते हैं. वह एसपी महिला कॉलेज दुमका में बीए पार्ट तीन में पढ़ रही है़ पढ़ाई के लिए उसके पिता ने मेहनत से जुटाए 22 हजार रुपये उसे दिये थे जो उसके बैंक खाते में जमा था़ उसने मंगलवार को पालोजोरी एसबीआइ ब्रांच के ग्रीन चैनल से पांच सौ रुपये की निकासी की थी.
जब मोबाइल में पैसा निकासी का मैसेज आया तो उसे अपने को ठगे जाने का एहसास हुआ़ बुधवार को बैंक बंद रहने के कारण वह अपना खाता अपडेट नहीं करा पायी. गुरुवार को उसने अपना खाता बैंक में अपडेट कराया तो उसे खाता से पहले 20999 रुपये और बाद में 1000 रुपये की निकासी की जानकारी मिली़ इसके बाद रोती बिलखते मां व पिता के साथ पालोजोरी थाना गयी. इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >