खूनी संघर्ष में दो महिलाओं समेत एक दर्जन घायल

भिड़ंत. जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट गंभीर रूप से घायल दो रेफर एक साल चल रहा था जमीन विवाद मधुपुर / करौं : कल्होड़ गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मंगलवार को जम कर मारपीट हो गयी. घटना में दो महिला व एक बच्ची समेत दर्जन भर […]

भिड़ंत. जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

गंभीर रूप से घायल दो रेफर
एक साल चल रहा था जमीन विवाद
मधुपुर / करौं : कल्होड़ गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मंगलवार को जम कर मारपीट हो गयी. घटना में दो महिला व एक बच्ची समेत दर्जन भर लोग घायल हो गये. घायलो में दो की स्थिति गंभीर है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखी वर्मा व भुवनेश्वर वर्मा आदि के बीच घर के पास ही एक जमीन का विवाद एक वर्ष के अधिक समय से चला आ रहा था. लखी वर्मा के गुट ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया था. उसी रास्ते को चालू कराने को लेकर भुवनेश्वर वर्मा आदि स्थल पर पहुंचे थे और विवाद शुरू हो गया. इसी विवाद में दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई.
दोनो पक्ष तलवार, रॉड, लाठी व पत्थर लेकर एक दूसरे से भिड़ गये. घटना में एक पक्ष से गोपाल वर्मा, पिंटू वर्मा, रामप्रसादी वर्मा व दूसरे पक्ष से भुवनेश्वर शर्मा, सुरेश वर्मा, रेखा देवी, चांदनी कुमारी, महावीर वर्मा, मुन्ना वर्मा, बालो वर्मा, नरेश वर्मा आदि घायल हो गये. घायलों में आठ को मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है.
जबकि दो का करौं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है. वहीं मामूली रूप से घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया गया. प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गयी है. घटना की सूचना पर करौं थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो व अन्य पुलिस बल भी गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग अलग मामला दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >