किशोरियों को मिली चूड़ी बनाने की ट्रेनिंग

एक दिवसीय किशोरी सशक्तीकरण सह स्वावलंबन प्रशिक्षण सारवां : बाल विकास परियोजना की ओर से प्रखंड सभा कक्ष में सीडीपीओ पूनम कुमारी टोप्पो की देखरेख में एक दिवसीय किशोरी सशक्तीकरण सह स्वावलंबन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मौके पर प्रशिक्षक बबीता देवी ने विभिन्न केंद्रों से चयनित 150 किशोरियों को फैंसी चूड़ी निर्माण के साथ […]

एक दिवसीय किशोरी सशक्तीकरण सह स्वावलंबन प्रशिक्षण

सारवां : बाल विकास परियोजना की ओर से प्रखंड सभा कक्ष में सीडीपीओ पूनम कुमारी टोप्पो की देखरेख में एक दिवसीय किशोरी सशक्तीकरण सह स्वावलंबन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मौके पर प्रशिक्षक बबीता देवी ने विभिन्न केंद्रों से चयनित 150 किशोरियों को फैंसी चूड़ी निर्माण के साथ मोती हार, ज्वेलरी आदि निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर सीडीपीओ ने कहा अगर बेटियां स्वावलंबी बन जायेंगी तो अपनी आय में इजाफा कर सकेंगी. इस अवसर पर पर्यवेक्षिका स्नेहलता कुमारी व रीता कुमारी के अलावा शोभा कुमारी, खुशी कुमारी, पूनम कुमारी, प्रिया कुमारी, मेघा कुमारी, नासुब खातून आदि 150 किशोरियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >