देवघर :अरघा से जलार्पण के निर्णय पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

देवघर : बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर अरघा से जलार्पण की खबर पर सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर बहस छिड़ी है. पंडा युवा जागरण मंच के संयोजक प्रभु शंकर मिश्र उर्फ बबलू बाबा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया है कि भीड़ नियंत्रण के नाम पर शिवरात्रि में अरघा से जलार्पण […]

देवघर : बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर अरघा से जलार्पण की खबर पर सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर बहस छिड़ी है. पंडा युवा जागरण मंच के संयोजक प्रभु शंकर मिश्र उर्फ बबलू बाबा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया है कि भीड़ नियंत्रण के नाम पर शिवरात्रि में अरघा से जलार्पण होगा.
भीड़ नियंत्रण की बड़ी चिंता है, तो सरकार अरघा की संख्या बढ़ाये, तब जानें कि सरकार भीड़ नियंत्रण के लिए गंभीर है. स्पर्श पूजा को खत्म करने का षडयंत्र हो रहा है. इस पोस्ट पर अबतक कई कमेंट आ चुके हैं.मनीष द्वारी : सब यजमान और पंडा को हटाने का काम कर रहा है. जनता देखे की क्या षडयंत्र है.
पुनीत नारायण खवाड़े : देव द्रोही
कार्तिक नाथ ठाकुर : शिवरात्रि महोत्सव के बैठक में डीएसपी ने अरघा का प्रस्ताव दिया. जिसे वहीं पर पुरजाेर तरीके से मना कर दिया गया था, मंदिर किसी आयुक्त की जागीर नहीं है कि उनकी इच्छा है तो अरघा लगेगा. इसमें दम है तो अरघा लेकर लगाने आये मेरी लाश पे लगेगा.
राहुल शांडिल्य : यजमान और पंडा को मंदिर से भगाने का तरीका अपना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >