16 को प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में बच्चे पूछ सकते हैं सीधा सवाल

कक्षा छह से ऊपर के बच्चे कर सकेंगे सवाल डीइओ ने सभी बीइइओ व बीपीओ को दिया निर्देश स्कूल स्तर पर किया जायेगा रेडियो व टेलीविजन का इंतजाम देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से कक्षा छह से ऊपर के बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम के जरिये उनके […]

कक्षा छह से ऊपर के बच्चे कर सकेंगे सवाल
डीइओ ने सभी बीइइओ व बीपीओ को दिया निर्देश
स्कूल स्तर पर किया जायेगा रेडियो व टेलीविजन का इंतजाम
देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से कक्षा छह से ऊपर के बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम के जरिये उनके सवालों का जवाब देंगे. प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए स्कूल स्तर पर टेलीविजन व रेडियो का इंतजाम किया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर द्वारा पत्र जारी कर सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है.
संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिन के 11 बजे से दिन के 12 बजे तक होगा. दूरदर्शन के माध्यम से डीडी नेशनल, डीडी न्यूज व डीडी इंडिया पर इसका सीधा प्रसारण होगा. आकाशवाणी के सभी स्टेशन, एफएम चैनल के अलावा पीएमओ, एमएचआरडी, दूरदर्शन, MyGov.in, एमएचआरडी, के यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव, एमएचआरडी के स्वयंप्रभा चैनल, झार टीवी पर भी प्रसारित किया जायेगा. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नजदीक के विद्यालय के बच्चों को संवाद कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. इसके अलावा पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक स्थल जहां टेलीविजन की उपलब्धता है. ऐसे स्थलों की पहचान कर बच्चों को सीधा प्रसारण देने के लिए आवश्यक इंतजाम का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >