मोकामा स्टेशन पर गैर इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर निर्णय
देवघर : पूर्वी मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन के मोकामा स्टेशन पर गैर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. जिसे लेकर डिवीजन की ओर से चार अप व डाउन की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. आसनसोल डिवीजन के पीआरओ आर मित्राे ने बताया कि गैर इंटरलाॅकिंग कार्य के लिए 10 फरवरी से 15 फरवरी तक तथा 16 फरवरी से 19 फरवरी तक अप व डाउन चार ट्रेनों को रद्द किया गया है. साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं, जो इस अवधि में धनबाद-गया के रास्ते चलेंगी. इसके अलावा कुछ ट्रेनाें की दूरी भी कम की गयी है.
जसीडीह के रास्ते नहीं चलेंगी कई ट्रेनें
यात्रियों को होगी परेशानी
इन ट्रेनों के मार्ग बदले
अप व डाउन के 13049/13050 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 18622/18621 पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस, 12303/12304 पूर्वा सुपरफास्ट, 12317/12318 अकालतख्त सुपरफास्ट, 12327/12328 गुरुमुखी कोलकाता-नागलडैम, 13331/13332 धनबाद-पटना इंटरसीटी, 13007/13008 तुफान एक्सप्रेस, 12333/1334 विभुति सुपरफास्ट ट्रेन व अन्य ट्रेन 16 फरवरी से 19 फरवरी तक धनबाद-गया के रास्ते चलेगी.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
13131/13132 कोलकाता-पटना एक्सप्रेस 09 फरवरी से 19 फरवरी तक
63208/63211 पटना-जसीडीह-पटना पैसेंजर 10 फरवरी से 19 फरवरी तक
इनकी दूरी कम की गयी
10 फरवरी से 19 फरवरी तक 53049/53050 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा यात्री को क्यूल स्टेशन तक व 63571/63572 जसीडीह- मोकमा पैसेंजर क्यूल स्टेशन तक चलेगी
